Ajab Gajab : दुनिया के 4 अजीबोगरीब रहस्य जिन्हें कोई नहीं सुलझा सका

यह दुनिया वाकई कई रहस्यों से भरी पड़ी है। दुनिया के कोने-कोने से कुछ ऐसी अजीबोगरीब बातें सुनने को मिलती हैं, जिन पर आसानी से यकीन नहीं होता। आज अपनी इस खबर में हम आपको ऐसे 4 बड़े रहस्यों के बारे में बताएंगे जिन्हें आज तक कोई भी सुलझा नहीं पाया है। जानिए दुनिया के इन अजीबोगरीब रहस्यों के बारे में।
1 कजाकिस्तान में एक ऐसा गांव है जहां लोगों के साथ एक बेहद ही रहस्यमयी घटना घट रही है. इस गांव के लोग कभी-कभी किसी भी जगह सो जाते हैं। वे इस नींद में कुछ घंटों या कुछ महीनों के लिए सोते हैं। इस बीमारी के कारण इस गांव को स्लीपी हॉलो भी कहा जाता है और इस गांव में यह बीमारी लगातार बढ़ती जा रही है. 2010 में यहां इस बीमारी का पता चला था। करीब 14 फीसदी लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं.
2. चीन में एक ऐसा गांव है जहां के लगभग सभी लोगों का कद छोटा है, इस गांव का नाम सिचुआन है. इस गांव के लोगों की लंबाई तीन फुट दस इंच से लेकर दो फुट एक इंच तक है। इस गांव में हर कोई इतना छोटा क्यों है, कोई पता नहीं लगा पाया। चूंकि इस गांव के सभी लोग बौने हैं, इसलिए इसे बौनों का गांव कहा जाता है। गांव में रहने वाले लोगों का कहना है कि कई साल पहले गांव के लोगों को एक रहस्यमयी बीमारी हो गई थी. जिसका सबसे ज्यादा असर 5 से 7 साल के बच्चों में देखा गया, जिससे उनका विकास रुक गया।
3. स्विट्जरलैंड के जंगलों में लोगों ने कुछ अजीब देखा. यहां के लोगों ने जंगल में गैस मास्क पहने एक शख्स को फौजी की वर्दी में देखा, जिससे यह जगह डरावनी हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 10 सालों से यहां के जंगल में एक शख्स रोज घूमता रहता है। वह किसी से कुछ नहीं कहता, बस लोगों को देखता है और चुपचाप चला जाता है। लोगों का कहना है कि अब बच्चे भी उस जंगल में खेलने से डरते हैं। लेकिन वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता।
4. होया बच्चू को दुनिया के सबसे डरावने जंगलों में से एक माना जाता है। यह ट्रांसिल्वेनिया में है। इसके बारे में कई कथाएं भी प्रचलित हैं।इस जंगल के पेड़ टेढ़े-मेढ़े होते हैं जो देखने में डरावने लगते हैं। जो भी इस वन में घूमने आता है वह भय के कारण इस वन में प्रवेश नहीं कर सकता। यहां घूमने आए कुछ लोग कुछ देर के लिए चले गए लेकिन कहां गायब हो गए किसी को याद नहीं है। लोगों का कहना है कि इस जंगल में भूत रहते हैं। यहां लोगों को अजीबोगरीब आवाजें भी सुनाई देती हैं, जिसके बाद लोग जंगल में पैर भी नहीं रखते।