April 2, 2023

लहसुन के फायदे: सोने से पहले तकिये के नीचे रखें लहसुन Garlic under pillow

बहुत से लोग जानते हैं कि लहसुन हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। लहसुन में कई एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह हमारे शरीर को संक्रमण से बचाता है। लेकिन लहसुन का सेवन ही नहीं बल्कि इसे तकिये के नीचे रखने से भी कई फायदे होते हैं। रात को सोने से पहले तकिये के नीचे लहसुन की एक कली रखकर सोना बहुत फायदेमंद होता है।

हालांकि नाक बंद होना कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन अगर इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह कई समस्याएं पैदा कर सकता है। ऐसे में लहसुन की कलीयों को रोजाना तकिये के नीचे रखने से लहसुन से नाक में संक्रमण नहीं होता है। इसके अलावा, बंद नाक से भी राहत मिल सकती है। लहसुन एंटीवायरल और एंटीमाइक्रोब्रियल गुणों वाला एक स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट है, जो आपकी शरीर को वायरस से लड़ने में मदद करता है.

प्रतिदिन तकिये के नीचे लहसुन रखने से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। लहसुन में एलिसिन पाया जाता है। यह शरीर को संक्रमण से बचाता है। रिसर्च में भी यह फैक्टर पाया गया है। लहसुन में जिंक और सल्फर पर्याप्त मात्रा में  मौजूद होता है. ऐसे में जब हम तकिये के नीचे लहसुन रखते हैं तो लहसुन से आने वाली खुशबू मददगार होती है

तकिये के नीचे लहसुन रखने से अच्छी नींद आती है। लहसुन में विटामिन बी1 होता है। यह इंसान को रात को अच्छी नींद देता है। इसके अलावा लहसुन में विटामिन बी6 भी होता है। यह उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो अनिद्रा से पीड़ित हैं। कई अध्ययनों में पाया गया है कि मनुष्य को आमतौर पर 7 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है। अनिद्रा कई गंभीर बीमारियों और मानसिक समस्याओं को जन्म दे सकती है। ऐसे में तकिये के नीचे लहसुन रखने से आप इन सभी बीमारियों से बच सकते हैं।

मच्छर अक्सर रात में दिखाई देते हैं। तकिये के नीचे लहसुन रखने से मच्छरों से आसानी से निजात मिलती है। इसलिए अगर आप तकिए के नीचे लहसुन रखेंगे तो उस गंध के कारण मच्छर और अन्य कीड़े आपके करीब नहीं आएंगे।

अगर आपको भी सोते वक्त बुरे सपने आते हैं और आप अक्सर चौंक कर उठ जाते हैं, तो तकिये के नीचे लहसुन रखकर सोने की इस समस्या से निजात पा सकते हैं.

नोट : यह आर्टिकल सामान्य जानकारी पर आधारित  है. किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो नुस्खे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर  लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *