
Diwali 2021 : दीपावली पर बन रहा विशेष चतुर्ग्रही योग इन 5 राशियों के लिए होगा खास- Chaturgrahi Yog
इस बार दीपावली पर एक विशेष चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है। जो इसे खास तो बनाएगा कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा की जाती है। धन की देवी मां लक्ष्मी की श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा करने से मातारानी की विशेष कृपा होती है। माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है. मान्यता है कि जो भी भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ उनका पूजन और ध्यान करते हैं, उन पर मातारानी अपनी कृपा जरूर बरसाती हैं.
इस योग में शुरू किए गए कार्यो से धन-धान्य की वद्धि होती है। जिससे दिवाली पर की गई पूजा जल्दी शुभ फल प्रदान कर सकती है। जब गुरुवार को दीपावली आती है, तो यह बहुत ज्यादा शुभ फल प्रदान करने वाली मानी जाती है। यह योग व्यापार शुरू करने के लिए बहुत शुभ रहता है। व्यापार में लगातार उन्नति के योग बनते है। शुक्र के मालव्य योग से शुरू किए गए कार्य ऐश्वर्य, धन और सुख प्रदान होता है।
इस दीपावली पर तुला राशि में चार ग्रह एक साथ होंगे, इससे चतुर्ग्रही योग बनेगा. ये योग कई राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा. इस दिन सूर्य, बुध, मंगल और चंद्र एक साथ तुला राशि में रहने वाले है. इसी वजह से ये दीपावली कुछ राशियों के लिए बहुत शुभकारी साबित होने वाली है.