March 25, 2023

Diwali Vastu Tips: दीवाली (Diwali) के दिन धन हेतु  माँ  लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को प्रसन्न करने के लिए पूजा पाठ किया जाता है. माँ लक्ष्मी को  बुलाने के लिए आरती की जाती है. माँ लक्ष्मी को प्रसन्न  करने के लिए वास्‍तु के कुछ टिप्‍स अपनाकर माँ लक्ष्मी  को प्रसन्‍न कर सकते हैं. दीपावली (Deepawali) के दिन मां लक्ष्‍मी के घर  में प्रवेश  के लिए आप कुछ बातों को ध्‍यान में जरूर रखें. दिवाली के दिन वास्‍तु टिप्स अपना कर आप  साल भर मां लक्ष्‍मी की कृपा पा सकते हैं. दिवाली के दिन जीवन से आर्थिक परेशानी (Financial problems) को दूर करने और सुख-समृद्धि को प्राप्त करने के लिए वास्‍तु के 10  स्पेशल  टिप्‍स (Vastu Tips)  जरूर अपनाएं

वास्तु टिप्स

1. दिवाली की घर का मुख्य दरवाजा प्रकाशित होना चाहिए। रोशनी चारों ओर फैले, इसलिए पीला या लाल रंग का बल्ब लगाए|

2. दीपावली और धन तेरस के दिन घर के मुख्य दरवाजे को पानी में थोड़ी सी हल्दी डाल कर धोये| ऐसा आपको दिन में दो बार सुबह और शाम में करना है| इसे करने से घर से कलेश, बीमारी,कर्ज और द्ररिदता दूर होती है|

3. वैसे तो घर के मुख्य दरवाजे पर हमेशा नींबू और मिर्च लगाना चाहिए| लेकिन दीपावली के दिन तो आपको मुख्य रूप से दरवाजे पर नीबू और मिर्च जरूर लगाएं |

4. घर के मुख्य दरवाजे पर चाँदी का स्वास्तिक लगाना शुभ माना जाता है| वास्तु के अनुसार स्वास्तिक लगाने से घर की सभी समस्याओं का निवारण होता है| अगर आप चांदी का स्वास्तिक नहीं लगा सकते तो लाल कुमकुम से घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक बनाये। चाँदी और कुमकुम से बने स्वास्तिक, दोनों का प्रभाव बराबर होता है|

5. माँ लक्ष्मी जी के साथ-साथ गणेश जी को भी घर बुलाना जरूरी है ताकि आपके सारे कष्ट विगनहर्ता हर ले, तो अपने घर के दरवाजे के पूर्व या उत्तर दिशा में शुभ लाभ लाल कुमकुम से लिखें| ऐसा करने से आपके घर गणेश जी पधारेंगे|

6. मुख्य दरवाजे पर फूलों से भरा बर्तन रखे या रंगोली बनाये ऐसा करने से घर में  धन से संबधी लाभ होता है |

7. धनतेरस के दिन आपको लक्ष्मी जी के पद्म चिन्ह मुख्य दरवाजे पर लगाना है ध्यान रहे की पैर की दिशा अंदर की ओर होनी चहिए जैसे माँ लक्ष्मी अपने घर में प्रवेश कर रही हो| इससे घर में कभी कोई कमी नहीं होगी|

8. मुख्य दरवाजे  के पास पानी से भरा एक कांच का घड़ा रखें, जिसमें फूलों की पत्तियां हों.  पानी नकारात्मक ऊर्जा का कुचालक है, यह आपके घर और परिवार के सदस्यों को स्वस्थ रखने में आपकी मदद करेगा.

9. मुख्य दरवाजे पर देवताओं और देवियों की मूर्ति और तस्वीरें लगाना शुभ माना जाता है. वास्तु के मुताबिक, आप घर की एंट्रेंस पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां और तस्वीरें रख सकते हैं. इससे वैभव, अच्छा भाग्य और समृद्धि आती है.

10.वास्तु के मुताबिक, मुख्य दरवाजे पर हमेशा एक नेमप्लेट लगानी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि नेमप्लेट आपके घर में धन, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य को आमंत्रित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *