March 29, 2023

Raat ko sone se pehle Mantra

आज की दौड़-भाग वाली जिंदगी में किसी के पास अपने लिए वक्त नहीं बचा है, यहां तक कि ठीक तरह से नींद लेने के लिए भी नहीं । कई लोग तनाव के चलते अनिद्रा की समस्या से गुजर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों को रात में बुरे सपने आते है जिससे वे अक्सर परेशान होते रहते है। इसके लिए लोग सोने के लिए कई तरह के दवाईयों का सेवन भी करते है जिसका आगे चलकर बुरा असर पड़ता है। यदि कुछ मंत्रों का नियमित जाप करें तो नींद संबंधी परेशानियों का अंत हो सकता है।

  • नींद आने का मंत्र, Neend Aane Ka Mantr, जल्दी नींद आने का मंत्र, Jaldi Neend Aane Ka Mantra, नींद का मंत्र, Nind Ka Mantra, नींद लाने का मंत्र, Neend Lane Ka Mantr, निद्रा देवी मंत्र, Nidra Devi Mantr,  Mantra For Sleep In Hindi, Need Lane Ka Mantra, Nind Aane Ke Liye Mantra, Achi Neend Ke Liye Mantra, raat ko sone se pehle,जानिए सोने के पहले कौन सा मंत्र जाप करना है ?

  • अच्छी नींद के लिए और काम के तनाव को कम करने के लिए “हर हर मुकुन्दे” मंत्र का जाप करें। यह मंत्र दिमाग को शांत करने और नींद लेने में मदद करता है। इस मंत्र का जाप करने से डर दूर होता है।

  • यदि आपको भी रात में सोते समय अक्सर बुरे सपने आते या फिर रात को नींद में चौंक कर उठ जाते हैं तो सोने से पहले ‘‘ऊं सा ता ना मा” नामक इस आध्यात्मिक मंत्र का जाप जरूर करें। रोज रात में इस मंत्र का जाप करने से दिमाग के अंदर जाकर नसों को आराम देता है और अच्छी नींद आती है।

  • भगवान गणेश जी को विध्नहर्ता कहते है इसलिए रात में सोने से पहले गणेश मंत्र ” ऊं गन गणपतये नम:” का जाप करें। रात को सोते समय हर तरह की समस्या का निदान करने के लिए यह सबसे अच्छा मंत्र है।

  • अगर आप को रात में बुरे सपने आते है और बेचैनी होती है तो हनुमान जी के ‘शाबर मंत्र’ का जाप करें, इससे भूत-प्रेत का डर और अनिद्रा की समस्या दूर होती है।

हनुमान शाबर मन्त्र

ॐ नमो बजर का कोठा,
जिस पर पिंड हमारा पेठा।
ईश्वर कुंजी ब्रह्म का ताला,
हमारे आठो आमो का जती
हनुमंत रखवाला।
।। जय हनुमान ।।

  • जिन्हें अनिद्रा की परेशानी है या नींद नहीं आती है तो सोते समय ये छोटा सा मंत्र बोलना चाहिए इससे गहरी नींद आएगी और बुरे सपने भी परेशान नहीं करेंगे। मंत्र-

    ‘निद्रां भगवतीं विष्णो अतुलाम तेजसः प्रभु’।।

मंत्र नियम- ये मंत्र दुर्गासप्तशती से लिया गया एक प्रभावकारी मंत्र है। सोने से पहले हाथ पैर जरूर धोएं। अब सोने से ठीक पहले इस मंत्र को मन ही मन बोलें और आंखें बंद कर अपनी दोनों भौहों के बीच देखें। बहुत जल्दी नींद आ जाएगी।

  • यदि किसी को भी बुरे सपने आते हो तो रात्रि में अच्छे से हाथ-पैर धोकर पूर्व दिशा की ओर मुह करके बिस्तर पर शांत होके बैठकर इस मन्त्र को 21 बार उच्चारण करके आराम से जाए, बुरे स्वप्न आने बंद होने के साथ साथ गहरी नींद भी आने लगेगी–

    वाराणस्यां दक्षिणे तु कुक्कुटो नाम वै द्विज:। तस्य स्मरणमात्रेण दु:स्वप्न सुखदो भवेत्।।

 विशेष विष्णु शयन मंत्र–

रात को सोने से पहले ये मंत्र बोलें

अच्युतं केशवं विष्णुं हरिं सोमं जनार्दनम्।

हसं नारायणं कृष्णं जपते दु:स्वप्रशान्तये।

इस मंत्र का अर्थ है की हे भगवान विष्णु जल में वाराह देवता पृथ्वी पर वामन रूप में मेरी रक्षा करें आकाश में नरसिंह भगवान रक्षा करें तो केशव सभी दिशाओं से मेरी रक्षा करें।अगर आप सोते समय इस मंत्र का जाप करेंगे तो घर से नकारात्मक शक्तियों का निवारण होगा |

  • रात में सोने से पहले कर्पूर जलाना चाहिए. इससे रात में बहुत अच्छी नींद आती है और सभी तरह के तनाव भी ख़त्म हो जाते हैं.

  • रात में सोने से पहले अपने इष्टदेव का भी जरूर ध्यान करना चाहिए.

  • रात में हमेशा बाईं करवट लेटना चाहिए. इससे सेहत अच्छी रहती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *